'तेलंगाना में गिग श्रमिकों के हो राजस्थान जैसा कानून', TGPWU की कांग्रेस इलेक्शन मैनिफेस्टो को लेकर मांग

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले गिग कर्मचारी संगठन कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर के बड़ी मांग उठाई है। पत्र में राजस्थान जैसा 'सामाजिक सुरक्षा विधेयक' तेलंगाना में लाने की घोषणा चुनावी मैनिफेस्टो में करने की मांग की गई। कर्मचारिओं ने इसको लेकर एक ज्ञापन कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष श्रीधर बाबू को सौंपा है।

कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष श्रीधर बाबू को संबोधित एक पत्र में, तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (टीजीपीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन ने नेता से राजस्थान में शुरू किए गए सामाजिक सुरक्षा ढांचे के समान एक सामाजिक सुरक्षा ढांचा पेश करने की मांग की है। कर्मचारियों ने पत्र में मांग की है कि कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में 4.2 लाख श्रमिकों के लिए 'सामाजिक सुरक्षा विधेयक' को शामिल करे।

Gig workers seek Social Security Bill

कांग्रेस के इलेक्शन मैनिफेस्टो के लेकर ये मांग करने वालों में ओला, उबर, रैपिडो और पोर्टर के ड्राइवर और स्विगी, जोमैटो, ब्लिंक, डंजो, बिगबास्केट, शैडोफैक्स, अमेजन और अर्बन कंपनी के डिलीवरी पार्टनर शामिल हैं।

टीजीपीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन ने कहा है कि एक त्रिपक्षीय बोर्ड का गठन होना चाहिए, जिसमें एग्रीगेटर्स, श्रमिक संगठनों और सरकार के प्रतिनिधि शामिल हों और बोर्ड को गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं क्रियन्वित करने का अधिकार मिले। सलाउद्दीन ने कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष श्रीधर बाबू कहा, "हम आपसे गिग वर्कर की सुरक्षा बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना में भी राजस्थान की तरह का कानून विकसित करने का अनुरोध करते हैं।

क्या हैं गिग वर्कर्स?
गिग वर्कर्स से ऐसे व्यक्तियों से जो किसी प्लेटफॉर्म के लिए काम या फिर कार्य व्यवस्था में शामिल होते हैं। उनके पास नियोक्ता-कर्मचारी संबंधों से हटकर अनुबंध पर काम करने की जिम्मेदारी होती है और ऐसे वर्कर्स को भुगतान भी कंपनियां शर्तों के आधार पर करती हैं।

राजस्थान में गिग वर्कर्स के लिए प्रावधान
राजस्थान में गिग वर्कर्स के लिए लागू कानून के मुताबकि प्लेटफॉर्म से होने वाले लेनदेन पर गिग शुल्क लिया जाता है, जो प्लेटफॉर्म श्रमिकों के कल्याण के लिए बने एक सामाजिक सुरक्षा कोष में जमा किया जाता है। एग्रीगेटर के प्लेटफॉर्म पर शामिल सभी गिग और प्लेटफॉर्म कर्मचारी बोर्ड के साथ पंजीकृत होते हैं और लाभ के लिए पात्र होते हैं। शुल्क की ये प्रणाली एग्रीगेटर के प्लेटफॉर्म पर सभी वित्तीय लेनदेन के लिए एक सामान्य पोर्टल के रूप में कार्य करती है। इसके जरिए किराए, कमीशन, श्रमिकों को भुगतान, शुल्क और करों सहित व्यक्तिगत बिलों का विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+