तेलंगाना: सरकारी स्‍कूलों में शुरू हो रही मुख्‍यमंत्री नाश्‍ता योजना, मंत्री ने मेनू तैयार करने का दिया आदेश

तेलंगाना की के.चंद्रशेखर राव सरकार ने सरकारी स्‍कूल में पढ़ने वाले बच्‍चों के लिए मुख्‍यमंत्री नाश्‍ता योजना शुरू करने का ऐलान किया है। जिसमें स्‍कूली छात्र-छात्राओं को अगल-अलग दिन नाश्‍ता उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी के संबंध में तेलंगाना मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की है।

Telangana

इस बैठक में मंत्री रेड्डी ने अधिकरियों को स्‍कूलों के विद्यार्थियों को नाश्‍ते में क्‍या दिया जाएगा इसका मेनू तैयार करने के लिए कहा है। इसके अलावा बच्‍चों को नाश्‍ता सर्व करने के लिए मेनू पर निर्णय लेने और बर्तन का प्रबंध करने का निर्देश दिया है।

मंत्री ने मंगलवार को हुई इस बैठक में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राज्‍य भर के सरकारी स्‍कूलों में छात्रों को मुफ्त नाश्‍ता उपलब्ध कराने के लिए मुख्‍यमंत्री नाश्‍ता योजना के लिए पूरी व्‍यवस्‍था करने का निर्देश दिया है।

सरकारी स्‍कूलों में पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वालों छात्रों के लिए दशहरा उत्‍सव शुर होने से पहले फ्री मुख्‍यमंत्री नाश्‍ता योजना के लिए कर्तव्‍य और नीतियां बनाने का आदेश दिया है।

साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना के क्रियान्‍वयन में कोई गड़बड़ी नहीं हो। मंत्री ने जिला स्‍तर पर इस योजना के कार्यान्‍यवयन की निगरानीकी जिम्‍मेदारी अतिरिक्‍त कलेक्‍टरों को सौंपी है।

मंत्री ने दावा किया कि सरकारी स्‍कूलों में नाश्‍ता उपलब्ध करवाने वाला तेलंगाना देश का दूसरा राज्‍य होगा। तेलंगाना भर के सरकारी स्‍कूलों में शुरू की जा रही इस योजना से 27,147 स्कूलों के कुल 23 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।

शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी की मंगलवार को हुई इस बैठक में बैठक में सीएमओ सचिव स्मिता सभरवाल, शिक्षा विभाग के सचिव वकाति करुणा, स्कूल शिक्षा निदेशक ए श्रीदेवसेना, विभाग के अधिकारी समेत अन्‍य लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+