Telangana Elections 2023: केटीआर का दावा- प्रति व्यक्ति आय, आईटी और कृषि के मामले में तेलंगाना है अव्वल
दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य भर की विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरए सरकार ने विपक्षी पार्टियों को हराने के लिए अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है।

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने सोमवार को दावाा किया कि केसीआर की सरकार में तेलंगाना राज्य आईटी, कृषि, इंडस्ब्ट्री और पर्यावरण के क्षेत्र में पहल करने में अग्रणी रहा है। बीते साढ़े नौ वर्षों में बीआरएस की सरकार में तेलंगाना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। विभिन्न क्षेत्रों व्यापक विकास शामिल है।
केसीआर ने दावा किया कि भौगोलिक क्षेत्र में चौथे और जनसंख्या में 12वें स्थान होने के बावजूद, तेलंगाना प्रति व्यक्ति आय में शीर्ष स्थान पर है। तेलंगाना राज्य आईटी, कृषि, पर्यावरण और उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है।
एकीकृत जिला कार्यालय परिसर (आईडीओसी), जिला पुलिस कार्यालय और 2बीएचके घरों का उद्घाटन समारोह में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा आईटी, कृषि, उद्योग और पर्यावरण पहल में अग्रणी बनकर उभरा है। 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के बाद तेलंगाना ने हर क्षेत्र में विकास और प्रगति किया
यहां तक लोगों के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए अनुकूल पुलिस प्रणाली को बढ़ावा दिया और राज्य में( शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक गांद्रा वेंकटरमण रेड्डी, एमएलसी एस मधुसूदनाचार्य, डीजीपी अंजनी कुमार, कलेक्टर भावेश मिश्रा, एसपी पुल्ला करुणाकर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद के टी रामा राव ने हनमकोंडा जिले के पार्कल में नगरपालिका कार्यालय भवन, आरडीओ और तहसीलदार कार्यालयों के उद्घाटन के अलावा 114 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इसके साथ ही केटीआर ने निवेदन बैठक को भी संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications