तेलंगाना: ECI ने BRS सरकार को दी राहत, किसानों के खातों में रायथु बंधु सब्सिडी का पैसा जमा कराने की दी मंजूरी

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने भारत राष्ट्र समित (बीआरएस) को बड़ी राहत दी है। ईसीआई ने किसानों के खातों में रायथु बंधु सब्सिडी का पैसा जमा करने के तेलंगाना सरकार के अनुरोध को मंजूरी दे दी है।

ईसीआई की मंजूरी से राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीआरएस की जीत की संभावनाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

किसानों को रायथु बंधु सब्सिडी का पैसा जमा कराने की दी मंजूरी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बीआरएस पूरी तरह से संघर्ष कर रहा है। बीआरएस के सामने कांग्रेस और बीजेपी जैसी पार्टी खड़ी है। इस बीच चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार को बड़ी राहत दी है।

उन्होंने किसानों के खातों में रायथु बंधु सब्सिडी का पैसा जमा करने के तेलंगाना सरकार के अनुरोध को मंजूरी दी है।
रायथु बंधु के तहत तेलंगाना सरकार किसानों को खरीफ फसलों के लिए प्रति एकड़ 5000 रुपये और रबी के लिए इतनी ही राशि का भुगतान करती है। जिससे कुल राशि 10000 रुपये प्रति एकड़ हो जाती है। भले ही किसान के पास कितनी भी एकड़ जमीन हो।

चुनावी घोषणा पत्र में बीआरएस ने सब्सिडी राशि बढ़ाकर 16000 हजार रुपये प्रति एकड़ करने का वादा किया है।
बीआरएस सरकार ने जनमत के ज्वार को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए हमेशा रायथु बंधु को तुरुप का इक्का माना।
दिलचस्प बात यह है कि राज्य सरकार ने 2018 में भी मतदान से कुछ दिन पहले रायथु बंधु सहायता जारी की थी।

इसे उन कारकों में से एक माना गया जिसने बीआरएस को विधानसभा की 119 सीटों में से 88 सीटें जीतकर चुनावों में जीत हासिल करने में मदद की।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: राजनीतिक दल की उदासीनता से मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नाराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+