तेलंगाना सरकार की पहल, 'धरणी पोर्टल' को मिली जबरदस्त सफलता, राजस्व छह गुना बढ़ा

Telangana Dharani portal: तेलंगाना सरकार द्वारा शुरु की गई धरणी पोर्टल को जबरदस्त सफलता मिली है। विपक्षी पार्टी की लगातार आलोचना के बावजूद धरणी पोर्टल शानदार काम कर रही है।

धरणी वेबसाइट के सुचारू कामकाज ने राज्य सरकार को न केवल 22 लाख से ज्यादा पंजीकरण पूरा करने में सक्षम बनाया है बल्कि पिछले नौ सालों में पंजीकरण से छह गुना से अधिक राजस्व को भी बढ़ाया है।

 Telangana Dharani portal

बता दें कि धरणी तेलंगाना के राजस्व विभाग द्वारा शुरू की गई एक भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है। यह ऑनलाइन पोर्टल भूमि पंजीकरण और प्रशासन सेवाओं को आपस में जोड़ती है।

2 नवंबर 2020 को स्थापना के बाद से धरणी पोर्टल को तेलंगाना के नागरिकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। मई 2023 के आखिर में वेबसाइट ने 19.41 लाख पंजीकरण पूरे किए हैं। इसके अलावा इस दौरान इसने शिकायतों और सुधारों से संबंधित चार लाख से अधिक लेनदेन भी किए हैं।

अधिकारियों ने राज्य के राजस्व में लगातार बढ़ोतरी की भी जानकारी दी है। पंजीकरण विभाग को राजस्व में छह गुना बढ़ोतरी मिली है। 2019-20 में राजस्व 6671 करोड़ रुपये हो गया है। 2014-15 में ये 2175 करोड़ रुपये था।

लेन-देन को सुव्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग मॉड्यूल शुरू करके, राज्य सरकार ने भूमि स्वामित्व और हस्तांतरण से जुड़ी जटिलताओं को भी सही करने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+