Telangana News: CM KCR के अथक प्रयास से फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित हो रहा तेलंगाना
तेलंगाना अब धीरे-धीरे खुद को खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर के लिए खुद को हब बनाने के रूप में पेश कर रहा है। इससे पहले तेलंगाना ने टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, इनोवेशन, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस इंडस्ट्री के केंद्र के रूप में खुद को स्थापित किया है। अब फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में खुद को हब बना रहा है।
तेलंगाना में कई इंडस्ट्री चल रहे हैं। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो गई है। भारत की सबसे बड़ी आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तेलंगाना में चल रहा है। इसके अलावा कई उद्योग यहां चल रहे हैं।

राजन्ना सिरसिला के एक्वा हब में उत्पादित मछली शीघ्र ही संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में निर्यात की जाएगी। तीन निजी कंपनियां 2000 करोड़ रुपये के निवेश से राजराजेश्वर सागर में एक्वा हब स्थापित कर रही हैं।
हाल ही में घोषणा की गई है कि बहुराष्ट्रीय लूलू समूह की एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई तेलंगाना में स्थापित होने वाला है। राज्य सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दिये जाने के कारण यह सब हो रहा है। तेलंगाना में कृषि, पशुधन, मुर्गी पालन और ताड़ के तेल के उत्पादन में भी लगातार वृद्धि हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications