तेलंगाना: दलित युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सीएम केसीआर को बताया मौत का जिम्मेदार
Telangana Dalit Youth Commits Suicide: तेलंगाना के आदिलाबाद में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के बाद एक सुसाइड नोट भी मिला है। जो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नाम है।
आत्महत्या दलित युवक ने की है। युवक का नाम रमाकांत है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत की वजह केसीआर हैं।

सुसाइड नोट में लिखा है "केसीआर गारू! आप मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। आप उन किसानों को रायथु बंधु दे रहे हैं जिनके पास जमीन है, मेरे गांव में मेरे जैसे बहुत सारे दलित हैं।
बता दें कि रायथु बंधु के तहत तेलंगाना सरकार किसानों को प्रति वर्ष प्रति एकड़ 10 हजार रुपये इनपुट सब्सिडी के रूप में प्रदान करती है। इस तरह की वित्तीय सहायता देने वाला यह देश का एकमात्र राज्य है। कई अन्य राज्यों के किसान इस योजना को अपने राज्यों में लागू करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: चुनाव नजदीक आते ही BRS का अभियान तेज, विपक्षी उम्मीदवारों को हराने के लिए बनाई ये रणनीति
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications