तेलंगाना: कांग्रेस स्क्रीनिंग पैनल ने 38 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का किया चयन
तेलंगाना विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी छह गारंटियों का ऐलान कर चुकी है। इसके बाद अब पार्टी ने चुनावी उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने नई दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में बैठक हुई। इस बैठक के दूसरे दिन कांगेस ने 38 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया। इसके साथ ही इन नामों की मंजूरी के लिए केंद्रीय चुनाव समिति को फारवर्ड कर दिया है।

उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करते समय समिति ने प्रदेश चुनाव समिति के दिशानिर्देशों का पालन किया और बीसी समीकरणों को भी ध्यान में रखा। कांगेस ने आगामी विधानसभा चुनावों में बीसी के लिए कम से कम 30 विधानसभा टिकट आवंटित करने की प्लानिंग की है।
बता दें केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष के मुरलीधरन, सदस्य जिग्नेश मेवाणी, बाबा सिद्दीकी, एआईसीसी प्रभारी माणिकराव ठाकरे, तीन एआईसीसी सचिव, टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी, सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी शामिल हैं। अध्यक्ष मधु यास्खी गौड़ ने उन क्षेत्रों की लिस्ट चेक की जिन सीटों से एक से अधिक लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
बता दें समिति की दूसरी बैटठक के चलते कांगेस के टिकट के दावेदारों को असमंजस में डाल दिया है क्योंकि समिति का निर्णय ही उनका राजनीतिक भविष्य को बनाएगा या बिगाड़ देगा।
मजेदार बात है कि समिति से एलबी नगर टिकट चाहने वाले आवेदकों के नामों पर विचार नहीं करने को लेकर कई नेता दिल्ली तक पहुंच गए थे। ये नेता मधु यास्खी गौड़ को कांग्रेस का टिकट देकर उम्मीदवार बनाने के विरुद्ध थे। वहीं कई नेताओं ने उनको टिकट ना देने की सलाह दी है जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनकी मांग है कि तेलंगाना में जो कांग्रेस नेता लंबे समय से काम कर रहे हैं उनको पार्टी टिकट दें।












Click it and Unblock the Notifications