'केंद्र की नीतियां ऐसी हैं, जिनकी कोई जरूरत ही नहीं', मोदी सरकार पर बरसे सीएम केसीआर

तेलंगाना के सीएम केसीआर ने गुरुवार को कहा कि किसी भी सरकार में अच्छी नीतियों और इनोवेशन का बहुत महत्व होता है। भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष केसीआर ने कहा कि प्रशासन में अगर जरूरत के मुताबिक और सकारात्मकता के साथ बदलाव होगा है तो संपत्ति पैदा होती है और यही संपत्ति जरूरतमंद लोगों तक पहुंचती है।

telangana

आपको बता दें कि गुरुवार को केसीआर की मौजूदगी में महाराष्ट्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता बीआरएस में शामिल हुए। उन्हें संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि केंद्र उन नीतियों को अपना रहा है, जिनकी कोई जरूरत ही नहीं है। नीतियां हमेशा मौजूदा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बनानी चाहिए।

सीएम केसीआर ने अपने भाषण में कहा, 'केंद्र सरकार देश की क्षमता और प्रचुर संसाधनों का उपयोग करने में सक्षम ही नहीं है। दूरदर्शिता की कमी के कारण एक असंतुलित विकास हुआ है। किसानों, महिलाओं, युवाओं और पेशेवरों जैसे महत्वपूर्ण वर्गों को अभी भी विकास प्रक्रिया में पूरी तरह से शामिल नहीं किया गया था। आज बदलाव होना बहुत जरूरी है।'

इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं के बीच जागरूकता का स्तर बढ़ाने के लिए ऐसे कदम उठाने का आह्वान किया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वे उस सही पार्टी चुनें जो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सके। प्रगतिशील सोच से ही सामाजिक समानता संभव होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+