सीएम केसीआर बोले- तेलंगाना में जंगलों को बहाल करने में 'हरिता हरम' योजना आश्चर्यजनक परिणाम दे रही
Telangana Haritha Haram yogna: तेलंगाना में 11 सितंबर को वन शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने राज्य की जनता से आह्वान किया कि 'आइए हम सब मिलकर तब तक काम करें जब तक हम तेलंगाना में 33% हरित आवरण का लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते'। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि जंगलों को बहाल करने में 'हरिता हरम' (Haritha Haram) योजना आश्चर्यजनक परिणाम दे रही है।

'हरिथा हरम' कार्यक्रम के चलते हरियाणी बढ़ी
केसीआर ने कहा तेलंगाना सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'हरिता हरम' को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है जिसके चलते जंगलों को बहाल करने और हरित आवरण (हरियाली) बढ़ाने में आश्चर्यजनक परिणाम मिल रहे हैं। इसके साथ सीएम ने वन विभाग इसके लिए लिए किए गए प्रयास की भी सराहना की।
वन, पर्यावरण, हरियाली के बिना समाज की कल्पना अनुचित है
सीएम केसीआर ने कहा वन, पर्यावरण और हरित आवरण के बिना समाज की कल्पना अनुचित है। पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए, तेलंगाना सरकार ने राज्य के गठन के तुरंत बाद कार्य योजनाएं बनाईं। जिसकी बदौलत पिछले एक दशक में राज्य में हम प्रतिबद्धता और दृढ़ता के परिणाम देख रहे हैं।
निर्माण गतिविधियों के बावजूद हैदराबाद ने जीता ग्रीन सिटी अवार्ड
सीएम केसीआर ने बताया कि हैदराबाद शहर ने शहर में हरित आवरण में सुधार के लिए इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चर द्वारा प्रस्तुत "वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड - 2022" जीता जबकि हैदराबाद पिछले कुछ समय में निर्माण गतिविधियों के साथ कंक्रीट के जंगल के रूप में उभरा। उन्होंने कहा हमारा मुख्य मिशन प्रकृति का संरक्षण होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications