तेलंगाना: कामारेड्डी विधानसभा से जीतने के लिए सीएम KCR ने बनाई मास्टर रणनीति
बीआरएस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से जीत के लिए एक फुलप्रूफ चुनावी रणनीति तैयार की है, जहां से वो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। बीआरएस प्रमुख विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक मुद्दों का विश्लेषण कर रहे हैं, जिसे राज्य में बीआरएस पार्टी के गढ़ों में से एक माना जाता था।
चुनावी रणनीति की तैयारी के तहत, केसीआर ने हाल ही में क्षेत्र में विकास कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की थी। जबकि केसीआर की बेटी और एमएलसी कविता और नेताओं के एक समूह ने पहले से ही राजनीतिक गतिविधि शुरू कर दी है।

बीआरएस प्रमुख ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि विपक्ष का मुकाबला करते हुए लगभग 1.70 लाख मतदाताओं का दिल कैसे जीता जाए।
कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र को आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब वो सत्तारूढ़ बीआरएस का गढ़ रहा है क्योंकि बीसी (बैकवर्ड) समुदाय के स्थानीय नेता गम्पा गोवर्धन लगातार तीन बार चुने गए थे। 2009 में, वह टीडीपी के टिकट पर विधायक चुने गए और तीव्र तेलंगाना आंदोलन के दौरान बीआरएस में शामिल हो गए। बंटवारे के बाद 2014 और 2018 के विधानसभा चुनाव में गोवर्धन विधायक चुने गए। बीआरएस ने मौजूदा गोवर्धन का टिकट काट दिया, क्योंकि बीआरएस चीफ इससे चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications