CM केसीआर की पीएम मोदी को चुनौती, कहा- आप निजीकरण करिए, हम राष्ट्रीयकरण करेंगे

देश के लिए पार्टी की योजनाओं का खुलासा करते हुए,केसीआर ने कहा कि दो साल के भीतर पूरे भारत में पूर्ण बिजली आपूर्ति कवरेज से लेकर, किसानों को मुफ्त बिजली और देश भर में हर साल 25 लाख परिवारों को दलित बंधु वित्तीय सहायता दी।

k chandrashekar rao

भारत राष्ट्र समिति की औपचारिक शुरुआत के बाद अपने पहले भाषण में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष केसीआर ने जमकर हमला बोला। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घोषणा की, कि भारतीय जनता पार्टी की निजीकरण की नीति के खिलाफ बीआरएस की नीति राष्ट्रीयकरण के लिए है।

देश के लिए पार्टी की योजनाओं का खुलासा करते हुए, केसीआर ने कहा कि दो साल के भीतर पूरे भारत में पूर्ण बिजली आपूर्ति कवरेज से लेकर, किसानों को मुफ्त बिजली और देश भर में हर साल 25 लाख परिवारों को दलित बंधु वित्तीय सहायता दी जाएगी। केसीआर ने मोदी को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट और भारतीय जीवन बीमा निगम जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण के अपने कदमों के साथ आगे बढ़ने की चुनौती दी।

केसीआर ने कहा, भाजपा ने जो कुछ भी निजीकरण किया है, बीआरएस देश में सत्ता में आने पर उसे फिर से हासिल करेगी। बीआरएस का गठन किसी समुदाय या क्षेत्र या राज्य के लिए नहीं किया गया था, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया है। पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर जन-केंद्रित शासन के लिए एक बड़ा बदलाव लाने का प्रयास करेगी। बीआरएस भारत के लिए है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+