तेलंगाना: CM केसीआर ने अल्पसंख्यकों के लिए 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को दी मंजूरी
Telangana News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने रविवार को पिछड़े वर्ग समुदायों को दी जाने वाली सहायता की तर्ज पर अल्पसंख्यक समुदायों को 100 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने को मंजूरी दे दी है।
राज्य सरकार ने योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए हैं। ये अनुदान एक परिवार के एक सदस्य तक बढ़ाया जाएगा। आवेदकों की आयु 2 जून 2023 को 21-55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5 लाख रुपये और शहरी क्षेत्रों में 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अल्पसंख्यक समुदायों को 1 लाख रुपये की सहायता देने के फैसले को 'कल्याणकारी राज्य' के लिए एक लिए अच्छा माना जा रहा है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कहा, ''यह एक बड़ी पहल होगी। जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार जाति और धर्म के बावजूद सभी वर्गों में गरीबी खत्म करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सरकार पहले से ही योग्य वर्गों को बहुत आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है।''
सीएम केसीआर ने कहा कि राज्य सरकार सभी अल्पसंख्यक समुदायों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों पर ध्यान देने के साथ शिक्षा और रोजगार सहित प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए पहले से ही कई उपाय किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications