तेलंगाना सीएम मेडक में बोले- कांग्रेस का एजेंडा नागरिकों के कल्याण के खिलाफ है, उसे वोट देना विनाशकारी होगा
तेलंगाना में दिसंबर में विधानसभा 2023 चुनाव होने की संभावना है। विधानसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर ने चुनावी अभियान की शुरूआत मेडक से कर दी है। गुरुवार को चंद्रशेखर ने मेडक में बीआरएस जिला कार्यालय,एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही केसीआर ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस पर खोखले वादे का आरोप लगाया और कहा कि उसके किए वादे कभी परे नहीं होते हैं। तेलंगाना के पड़ोसी राज्य कर्नाटक का उदाहरण देते हुए केसीआर ने कहा पूरा करने की मंशा और क्षमता के बिना बड़ी-बड़ी प्रतिबद्धताएं करना कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है।
केसीआर ने मेडक की जनता के बीच जाकर कहा कांग्रेस धरनी को खत्म करना चाहती है आखिर क्यों? उन्होंने कहा धरनी को किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया।
तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर ने राज्य की जनता से देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी को अस्वीकार करने का आग्रह किया। इसके साथ ही दावा किया कि कांग्रेस को वोट देना विनाशकारी होगा।
तेलंगाना सीएम केसीआर ने कहा कांग्रेस का एजेंडा नागरिकों के खिलाफ है, इस पार्टी के नेता केवल जनता को लूटना और धोखा देना चाहते हैं। केसीआर ने कहा कि जब अविभाजित आंध्र प्रदेश में शासन किया तब कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने में असफल रही।
विशेषकर जब कृषि उद्देश्यों के लिए किसानों को बिजली देने की बात आई। उन्होंने तेलंगाना के गठन के बाद अपनी सरकार में तेलंगाना के विकास, बदलाव और किसानों के लिए बिजली-पानी की उपलब्धत की याद दिलवाई।












Click it and Unblock the Notifications