तेलंगाना में ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूलों को सौर ऊर्जा से किया जाएगा संचालित
Telangana govt schools: तेलंगाना सरकार ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूलों को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। तेलंगाना सरकार ने ये फैसला बिजली बिल के बोझ को कम करने के लिए लिया है। इस कदम के लिए राज्य सरकार सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक 4,600 सरकारी और स्थानीय निकाय हाई स्कूल, 475 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) और 192 मॉडल स्कूल सहित कुल 5,267 स्कूल सौर ऊर्जा से संचालित होंगे।

प्रत्येक चयनित सरकारी और स्थानीय निकाय उच्च विद्यालयों में 5 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की योजना बनाई जा रही है, जबकि केजीबीवी और मॉडल स्कूलों में 10 किलोवाट क्षमता के संयंत्र की योजना बनाई जा रही है। क्योंकि इन स्कूलों में ज्यादा बिजली खपत वाले आवासीय विद्यालय हैं।
इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 80 हजार रुपये प्रति किलोवाट की अनुमानित लागत से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। इस पहल पर 283 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है और इसे तेलंगाना राज्य नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम द्वारा क्रियान्वित किए जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications