आंध्र प्रदेश सरकार की OTS योजना के खिलाफ 20 दिसंबर से आंदोलन तेज करेगी टीडीपी
विजयवाड़ा, दिसंबर 14। आंध्र प्रदेश में इन दिनों टीडीपी ने राज्य सरकार की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई, जिसमें इस योजना के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया। टीडीपी ने फैसला किया है कि 20 दिसंबर को मंडल और नगरपालिका कार्यालयों में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

टीडीपी ने ओटीएस कलेक्शन को गरीब लाभार्थियों के लिए गले का 'फंदा' बताया है। पार्टी ने मांग की है कि सरकार से आवास लाभार्थियों को 'मुफ्त पंजीकरण' दिया जाए। टीडीपी 23 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेगी।












Click it and Unblock the Notifications