टीडीपी ने की आंध्र प्रदेश में जल्द चुनाव की भविष्यवाणी, 160 सीटों पर किया जीत का दावा
अत्चन्नायडू ने कहा, 'जगन मोहन रेड्डी ज्यादा से ज्यादा कुछ महीने और सरकार को संभाल पाएंगे। सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश में समय से पहले चुनाव कराएंगे, और अगर ऐसा होता है तो जगन मोहन रेड्डी की पार्टी हार का सामना करने के लिए भी तैयार रहे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा पार्टी नेताओं के साथ रणनीति बैठक करने के बाद बुधवार को टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जनता वाईएसआरसीपी को करारा सबक सिखाएगी और टीडीपी विधानसभा चुनाव में 160 सीटें जीतेगी। जगन मोहन रेड्डी राज्य की खराब वित्तीय स्थिति सहित कई कारणों से समय से पहले चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं।'
अत्चन्नायडू ने कहा, 'जगन मोहन रेड्डी ज्यादा से ज्यादा कुछ महीने और सरकार को संभाल पाएंगे। सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है। कर्ज नई ऊंचाई छू रहा है। जगन मोहन रेड्डी केंद्र से नए ऋण प्राप्त करने के बाद शो चलाना चाहते हैं। जनता के आक्रोश से बचने के लिए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी अगस्त-सितंबर में चुनाव करा सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications