Nara Lokesh पर पूर्व मंत्री नानी का पलटवार, कहा- TDP की बागडोर छिनने के डर से पदयात्रा पर निकले

आंध्र प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री पर्नी वेंकटरमैया (नानी) ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को डर है कि उनकी पार्टी-टीडीपी की बागडोर नंदामुरी के वंशज छीन लेंगे।

Nara Lokesh

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) नेता Nara Lokesh आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ पदयात्रा पर निकले हैं। हालांकि, कभी पूर्व मंत्री रहे पर्नी वेंकटरमैया (नानी) ने आरोप लगाया कि नारा लोकेश को डर है कि नंदामुरी के वंशज उनसे टीडीपी की बागडोर छीन लेंगे। उन्होंने पदयात्रा इसी कारण से शुरू की है। उन्होंने टीडीपी की चंद्रबाबू नायडू सरकार पर भी हमला बोला।

वाईएसआर कांग्रेस की सरकार में सूचना और जनसंपर्क मंत्री पर्नी वेंकटरमैया (नानी) ने टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ उसी स्वर में पलटवार किया। वाईएसआर कांग्रेस नेता नानी ने कहा कि नारा लोकेश ने केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने खुद को और अपने नेतृत्व को साबित करने के लिए पदयात्रा शुरू की है। नानी ने कहा, "लोकेश की टिप्पणी एक ऐसे नेता के लिए अनुचित है जो स्टैनफोर्ड में अध्ययन करने और विश्व बैंक के साथ काम करने का दावा करता है।"

पूर्व मंत्री नानी ने दावा किया कि लोकेश के उन दावों में कोई सच्चाई नहीं है कि जिसमें उन्होंने एक मंत्री के रूप में 25,000 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाने का दावा किया है। आईटी क्षेत्र में 40,000 लोगों को रोजगार और उनके पिता (चंद्रबाबू नायडू) के कार्यकाल में हांदरी नीवा परियोजना पूरी करने का दावा भी सही नहीं। नानी ने चुटकी लेते हुए कहा, "लोकेश ने यहां तक दावा किया कि उनके पिता ने ही अमरावती राजधानी का निर्माण किया है।"

Recommended Video

    TDP Chief Chandrababu Naidu फूट-फूट कर रोए, पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से हुए आहत | वनइंडिया हिंदी

    नानी ने सवाल किया कि अगर अपने पांच साल के शासन में राज्य का विकास किया तो टीडीपी की हालत आज जर्जर क्यों है। उन्होंने कहा कि नायडू और लोकेश पुलिस के संरक्षण के बिना बाहर भी नहीं निकल सकते, लेकिन सरकार के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक तरीके से बोल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+