तेलंगाना के पलाकुर्थी में 3000 महिलाओं को दिया जाएगा सिलाई प्रशिक्षण
तेलंगाना के पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्री एर्राबेल्ली दयाकर राव ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है।

हैदराबाद,27 दिसंबरः तेलंगाना के पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्री एर्राबेल्ली दयाकर राव ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है। दयाकर राव ने ये बातें सोमवार को पलाकुर्थी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कही।
दयाकर राव ने कहा कि राज्य में पहली बार हम पलाकुर्थी में एक महिला सिलाई योजना शुरू कर रहे हैं। कुल 3,000 महिलाओं को तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी (SERP) और स्त्री निधि यह प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। वारंगल जिले के संगम मंडल में काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क में 10,000 दर्जी की आवश्यकता है। यहां के नजदीक कोडकांडला में एक मिनी टेक्सटाइल पार्क भी बन रहा है। प्रशिक्षित महिला दर्जी को इनमें नौकरी मिलेगी
उन्होंने कहा कि वे तीन महीने के बाद एक नया बैच शुरू करेंगे। दयाकर राव ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि अगले बैच के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता हटा दी जाए। हम प्रशिक्षण पर कुल पांच करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। हम इसे पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications