MCD और दिल्ली सरकार के स्कूलों के बीच तालमेल सर्वोच्च प्राथमिकता: आतिशी मार्लेना

दिल्ली सरकार के कैबिनेट में शिक्षा मंत्री का दर्जा मिलने के बाद आतिशी मार्लेना ने दिल्ली शिक्षा नीति को लेकर प्राथमिकताओं की प्राथमिताओं को स्पष्ट किया।

Atishi Marlena

दिल्ली की नवनियुक्त शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली सरकार (Delhi Government) के स्कूलों के बीच तालमेल बैठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना (V.K. Saxena) से लोगों के हित में अरविंद केजरीवाल सरकार के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली थी और उन्होंने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। दरअसल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दो पद खाली थे। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारद्वाज और मार्लेना के नाम को मंजूरी दे दी थी। गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र सरकार पर लाल है। जेल जाने के बाद सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं जैन भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मार्लेना को शिक्षा विभाग
सीएम अरविंद केजरीवाल ने मार्लेना को मनीष सिसोदिया को मिले विभाग सौंप दिए हैं। मार्लेना अब दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री होंगी। इसके अलावा PWD, पावर और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य मंत्रालय
दूसरे नए मंत्री सौरभ भारद्वाज को सत्येंद्र जैन वाला विभाग दिया गया है। भारद्वाज को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें शहरी विकास, पानी, उद्योग विभाग का भी जिम्मा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+