सुशील रिंकू की जीत पंजाब की राजनीति को देगी नई दिशा: मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा

कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि सुशील रिंकू की जीत पंजाब की राजनीति को नई दिशा देगी।

कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा

लोकसभा हलका जालंधर के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर हर राजनीतिक दल द्वारा अपने-अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर लगाया जा रहा है। बात चाहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की हो या कांग्रेस पार्टी, भाजपा या फिर अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार की। आम आदमी पार्टी के लिए इस सीट पर चुनाव जीतना इसलिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है क्योंकि आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ताधारी पार्टी है तथा सत्ता में आने के बाद एक उपचुनाव वह हार चुकी है तथा जालंधर लोकसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी हार जाती है तो 2024 का चुनाव मैदान जीतना पार्टी के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा।

यही कारण है कि आम आदमी पार्टी का हर विधायक और मंत्री इस चुनाव को जीतने के लिए जालंधर में चुनाव प्रचार में जुटा है। इसी कड़ी में जालंधर आए आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा पंजाब केसरी के साथ विशेष बातचीत में आप उम्मीदवार की जीत के प्रति आशान्वित नजर आए और कहा कि सुशील रिंकू की जीत पंजाब की राजनीति को नई दिशा देगी।

योजनाओं का लाभ मिलने से लोगों का आम आदमी पार्टी में विश्वास बढ़ा
जालंधर में उपचुनाव को लेकर पार्टी की स्थिति क्या है? इस पर मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की एक साल की कारगुजारी पर लोग यकीन कर रहे हैं क्योंकि लोगों ने बदलाव के लिए वोट डाली थी और लोगों को बदलाव नजर भी आया है। अपने चुनावी घोषणा-पत्र में भगवंत मान ने नौजवानों से रोजगार के मुद्दे पर कहा था कि 'आप' की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली मीटिंग में रोजगार पर बात होगी और एक साल के भीतर 28000 से अधिक नौकरियां देने का मतलब है कि मुख्यमंत्री के चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए वायदे पर काम हुआ है। आप किसी भी पार्टी की सरकार की कारगुजारी को देख लें, कोई भी सरकार पहले दिन से नौकरियों को लेकर काम नहीं करती थी। इसके बाद 300 यूनिट फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक के वादे पर भी सरकार खरी उतरी है। मुफ्त बिजली देने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। कमजोर वर्ग के लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी में बढ़ा है, जिसका इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को अवश्य लाभ मिलेगा।

क्या कांग्रेस अपने आप को बदलना नहीं चाहती?
आम आदमी पार्टी का कहना था कि जो व्यक्ति पार्टी के लिए रात-दिन एक करता है और जो व्यक्ति पार्टी के पोस्टर लगाता है, पार्टी उसे टिकट देगी। फिर आम आदमी पार्टी के पास उम्मीदवार की कमी कहां पैदा हो गई कि 'आप' को कांग्रेस से उम्मीदवार लेना पड़ा। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह सवाल कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि क्या कांग्रेस के पास परिवार से बाहर कोई उम्मीदवार नहीं था? क्या कांग्रेस अपने आप को बदलना नहीं चाहती थी? क्या कांग्रेस को लगता है कि कल जिम्पा नहीं रहे तो उसके परिवार को टिकट देनी जरूरी है।

सुशील रिंकू जिनके पिता कौंसलर रहे, स्वयं वह एम.एल.ए. रहे और उनकी पत्नी कौंसलर रही हैं। वह महसूस करते थे कि उन्हें कांग्रेस में कुछ करने का मौका नहीं मिला है। वह संसद में जाकर पंजाब के लिए बहुत काम कर सकते हैं और पंजाब के लिए केंद्र से बहुत कुछ ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब के फगवाड़ा में खोले जाएंगे 3 और आम आदमी क्लीनिक, भगवंत मान ने दी खुशखबरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+