गुजरात के इन स्कूलों में लगे स्मार्ट बोर्ड, 12 हजार छात्र बोर्ड पर इंटरनेट से कर सकेंगे अब पढ़ाई

सूरत। गुजरात में सूरत महानगर पालिका द्वारा 23 सुमन माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगवा दिए गए हैं। पालिकाकर्मियों का कहना है कि, इन स्‍कूलों पढ़ाई करने वाले कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 12 हजार छात्रो को लाभ मिलेगा। हाल में 23 सुमन स्कूलों में 69 वर्गखंड में स्मार्ट बोर्ड इंस्टाल किए गए। भविष्य में चरणबद्ध तरीके से बाकी के वर्गखंडों में भी स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। सभी स्मार्ट बोर्ड पार्षद ग्रांट से लिए गए हैं।

सुमन स्कूलों में बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए महानगर पालिका ने सभी वर्गखंडों को डिजिटल वर्गखंड बनाने का निर्णय लिया है। एक स्मार्ट बोर्ड की कीमत 1.50 लाख से 2 लाख रुपए तक है। महानगर पालिका पर आर्थिक बोझ न पड़े, इसलिए पार्षद ग्रांट से पैसे लिए गए। आगामी दिनों में स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनावों में शिक्षा मुद्दा न बन सके, इसिलए सूरत महानगर पालिका स्कूलों की व्यवस्थाएं सुधारने में जुटी हुई है।

surat: Smart boards installed in 23 Suman secondary schools Gujarat news

स्मार्ट बोर्ड में इनबिल्ट कंप्यूटर, चाक की जगह मार्कर पेन होगा
महानगर पालिका संचालित 23 जितने माध्यमिक सुमन स्कूलों में वर्गखंडों में विशाल स्क्रीन के स्मार्ट बोर्ड लागए गए। इस स्मार्ट बोर्ड में इनबिल्ट कंम्यूटर हैं। परंपरागत चाक की जगह मार्कर पेन है। शिक्षक स्मार्ट बोर्ड पर वेबसाइट खोलकर छात्रों को समझा सकते हैं।

सुमन माध्यमिक स्कूलों में इसी साल से शुरू की गई हैं 12वी कीं कक्षाएं
सूरत महानगर पालिका माध्यमिक शिक्षा देने वाली देश की पहली मनपा है। पहले सुमन स्कूलों में कक्षा 9 से 10 तक पढ़ाई होती थी। लेकिन छात्रों और अभिभावकों की डिमांड पर पिछले वर्ष से कक्षा 11 और इस वर्ष से कक्षा 12 की भी पढ़ाई शुरू की गई है। अधिकारियेां की मानें तो अब शिक्षण समिति के स्कूलों में भी व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं। सूरत महानगर पालिका की शिक्षण समिति के कई स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+