न्यायपालिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की ओडिशा सरकार की सराहना
सुप्रीम कोर्ट ने प्रौद्योगिकी के उपयोग से लोगों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में उड़ीसा उच्च न्यायालय की पहल की सराहना की।

ओडिशा सरकार को सुदूर क्षेत्रों के लोगों के लिए, न्याय तक पहुंच में सुधार के मकसद से न्यायपालिका के अग्रणी डिजिटलीकरण के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय से सराहना मिली है। आपको बता दें उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बेंचों की स्थापना की है, जो पूरे राज्य में काम करती हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने प्रौद्योगिकी के उपयोग से लोगों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में उड़ीसा उच्च न्यायालय की पहल की सराहना की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उड़ीसा उच्च न्यायालय ने ओडिशा के अन्य हिस्सों से कटक तक यात्रा करने में लगने वाले समय को पाटने के लिए प्रौद्योगिकी का रचनात्मक उपयोग किया है।
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अन्य राज्यों के उच्च न्यायालयों से ओडिशा के मॉडल को दोहराने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications