सुखबीर सिंह बादल ने झूठे मामलों में अकाली नेताओं को फंसाने के जड़े आरोप

चंड़ीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा है कि कांग्रेस सरकार ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) के प्रमुखों में बार-बार बदलाव कर रही और झूठे मामलों में अकाली दल के शीर्ष नेताओं को फंसाने के लिए मजबूर करने के लिए कार्यवाहक डीजीपी को भी बदल दिया गया है। टांडा में शिअद-बसपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार लखविंद्र सिंह लक्खी के पक्ष में विशाल सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा एक झूठ हमेशा झूठ ही रहता है। यही कारण है कि पुलिस के आला अधिकारी शीर्ष अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के कांग्रेस सरकार के निर्देशों का पालन करने से इंकार कर रहे हैं।

sukhbir singh badal said implicating akali leaders in false cases

सरकार ने पहले एडीजीपी अर्पित शुक्ला और फिर एडीजीपी वरिंदर कुमार को बदलकर बीओआई के शीर्ष नेतृत्व में दो बार बदलाव किया है। अब बीओआई के तीसरे प्रभारी. एडीजीपी एसण् के अस्थाना को पत्र लिखकर सरकार के निर्देश पर कोई अवैध मामला दर्ज करने का निर्देश मांगा है। यह कहते हुए कि वरिष्ठतम अधिकारी राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई में उलझने के लिए तैयार नही हैं। कहते हुए सरदार बादल ने कहा सभी अधिकारियों से यह ध्यान रखने का अनुरोध किया कि वे बदलाखोरी की कार्रवाई में न उलझें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+