बेअदबी मामले पर चर्चा के लिए सुखबीर सिंह बादल ने 23 दिसंबर को बुलाई बैठक
बेअदबी मामले पर चर्चा के लिए सुखबीर सिंह बादल ने 23 दिसंबर को बुलाई बैठक
चंडीगढ़, 20 दिसंबर: हाल ही में अमृतसर और कपूरथला में बेअदबी की कोशिश करने के मामले के बाद तमाम नेता इन घटनाओं की जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस मुद्दे पर विचार विर्मश करने के लिए और राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। इसकी जानकारी अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत चीमा ने दी है।

दलजीत चीमा ने ट्वीट कर लिखा बेअदबी जैसी चौंकाने वाली हालिया घटनाएं शांति और सौहार्द बिगाड़ने की गहरी साजिश कर रही हैं, इसी संबंध में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विचार-विमर्श करने और राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए 23 दिसंबर को चंडीगढ़ में कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।












Click it and Unblock the Notifications