AAP पंजाब के नेताओं का सिंघु बॉर्डर पर जोरदार प्रदर्शन, बलबीर सिंह समेत कई MLAs को दिल्ली में प्रवेश से रोका
AAP पंजाब के नेताओं ने सिंघु बॉर्डर पर जोरदार प्रदर्शन किया।

दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे। इस बीच आप कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने सिंघु बॉर्डर पर जोरदार प्रदर्शन किया।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, मंत्री चेतन सिंह जोडमाजराऔर मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा सहित कई विधायकों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका गया। आप नेताओं ने बॉर्डर पर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सीबीआई मुख्यालय और सेंट्रल दिल्ली के पास धारा 144 लागू कर दी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा समेत कई आप नेता सीबीआई मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
सीबीआई दफ्तर से बाहर निकलने पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई। मैंने सभी सवालों के जवाब दिए। पूरा कथित शराब घोटाला झूठी और घटिया राजनीति है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। वे आप को खत्म करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता हमारे साथ है।












Click it and Unblock the Notifications