चौ. देवीलाल के साथ सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा हरियाणा-पंजाब के भाईचारे का प्रतीक: दुष्यंत चौटाला

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सरदार प्रकाश सिंह बादल की देश की पहली प्रतिमा जननायक चौधरी देवीलाल के साथ स्थापित हो गई हैं। शुक्रवार को हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पड़ने वाले गांव किलियांवाली में इस मूर्ति का अनावरण किया गया।

अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने जननायक चौधरी देवीलाल के साथ सरदार प्रकाश सिंह की लगी प्रतिमा को सदियों तक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

dushyant-chautala

इस अवसर पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद हरसिमरत कौर, हरियाणा के श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, मंजिन्दर सिंह सिरसा आदि मौजूद रहे।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल और चौ. देवीलाल ने ताउम्र गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने बिना रुके, बिना झुके जन कल्याण के लिए संघर्ष किया और उनके हितों के लिए कार्य किया। डॉ. चौटाला ने कहा कि किलियांवाली में लगी प्रतिमा दोस्ती और आपसी भाईचारे की मिसाल है और आने वाले समय में यह प्रतिमा नई पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा हरियाणा-पंजाब के भाईचारे की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के स्वर्गवास के उपरांत सरदार प्रकाश सिंह बादल ने गांव किलियांवाली में चौ. देवीलाल की प्रतिमा बनवाई थी और आज जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने स. प्रकाश सिंह बादल के स्वर्गवास के बाद उनकी प्रतिमा स्थापित की हैं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौ देवीलाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल पगड़ी बदल भाई थे और उन्होंने हर कठिन व विपरीत परिस्थिति में एक-दूसरे साथ निभाया। उन्होंने कहा कि आज दोनों महापुरुषों की एक साथ प्रतिमा लगने से उनकी दोस्ती अमर हुई है और इसी वजह से आने वाले दिनों में गांव किलियांवाली तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाएगा। वहीं सरदार मनप्रीत सिंह बादल ने जननायक चौ. देवीलाल की प्रतिमा के साथ सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए डॉक्टर अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सराहना करते हुए इस स्थान को तीर्थ स्थल का नाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+