पंजाब: जेल की सुरक्षा लेकर मंत्री हरजोत बैंस का बयान, कहा- सरकार उठा रही सख्त कदम
अमृतसर: पंजाब में जेल सुरक्षा व आए दिन कैदियों से पकड़े जा रहे मोबाइल फोन्स व नशे को लेकर आज जेल मंत्री हरजोत बैंस द्वारा अमृतसर जेल का दौरा किया गया। इस दौरान मंत्री ने प्रेस को संबोधित करते कहा कि पिछले 7 महीनों के दौरान पंजाब की जेलों में अब तक 3600 मोबाइल रिकवर किए जा चुके हैं। अकेली अमृतसर जेल में 7 महीनों के दौरान 750 मोबाइल मिले हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी जेल की दीवार तोड़कर मोबाइल रिकवर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था जेल से ही ठीक हो सकती है। हरजोत बैंस ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जेलों में कैदियों के लिए बॉडी स्कैनर लेकर आएगी, ताकि पूरी बॉडी का स्कैन होगा, जिसमें किसी भी तरह का कोई पदार्थ छिपाया होगा, उसे पकड़ने में आसानी होगी। इसके साथ ही जेलों में जैमर लगाने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसी के साथ हाईसिक्योरिटी जेलों, जिनमें गैंगस्टर बंद हैं, में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications