पंजाब में खेलों के सामान बनाने वाले उद्योग को और मजबूत किया जाएगा: मीत हेयर

खेल मंत्री को इस साल फ्रांस में होने वाले रग्बी विश्व कप में इस्तेमाल की जाने वाली रग्बी के साथ सम्मानित भी किया गया।

गुरमीत सिंह मीत हेयर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के यत्नों स्वरूप पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास की गति को और तेज करके पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाएगी। खेल के सामान बनाने के लिए जाने जाते पंजाब में इस उद्योग को और मज़बूत किया जाएगा।

यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां एस.ए.एस नगर स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नस (आईएसबी) कैंपस में पांचवे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के दौरान प्रदर्शनी केंद्र का दौरा करते हुये खेल के सामान की प्रदर्शनी देखते हुये बात कही। इस मौके पर खेल मंत्री को इस साल फ्रांस में होने वाले रग्बी विश्व कप में इस्तेमाल की जाने वाली रग्बी के साथ सम्मानित भी किया गया।

मीत हेयर ने कहा कि राज्य के लिए गौरव वाली बात है कि जहाँ रग्बी विश्व कप में जालंधर में तैयार की रग्बी इस्तेमाल की गयी वहाँ पिछले समय में फीफा विश्व कप में पंजाब की बनी फ़ुटबाल और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब की बनी नैटबाल इस्तेमाल की गयी है। उन्होंने कहा कि चाहे कई खेल मुकाबलों में भारत की टीम नहीं हिस्सा लेती परन्तु पंजाब में बना खेलों का समान वैश्विक मुकाबलों में भारत की उपस्थिति दर्ज़ कराता है।

यह भी पढ़ें- MOU का समय बीता, निवेश को बढ़ावा देने के लिए अब से उद्योगपतियों के साथ दिल से समझौते होंगे: CM मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+