खेल मंत्री मीत हेयर ने पंजाब की खो-खो खिलाड़ी गुरवीर कौर को दी बधाई
खेल मंत्री मीत हेयर ने खो-खो खिलाड़ी गुरवीर कौर को एशियन चैम्पियन बनने पर बधाई दी।

चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब की खो-खो खिलाड़ी गुरवीर कौर को एशियन चैंपियन बनने पर बधाई दी है। भारतीय महिला टीम ने गुवाहाटी (असम) में आयोजित चौथी एशियाई खो-खो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में, भारत ने नेपाल को एक पारी और 33 अंकों से हराया। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था।
मीत हेयर ने भारतीय महिला खो खो टीम में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाली गुरवीर कौर, उनके माता-पिता और कोच को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुरवीर कौर श्री मुक्तसर साहिब जिले के बुट्टर शरीफ गांव की रहने वाली हैं। खेल मंत्री ने इस प्रतिभावान खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications