ड्रॉपआउट बेटियों के लिए झारखंड में चलेगा विशेष अभियान, समीक्षा बैठक में सीएम सोरेन ने दिए निर्देश

Jharkhand News

Jharkhand News: खतियानी जोहार यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार (24 जनवरी, 2023) को चाईबासा में दो जिलों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जहां ड्रॉपआउट बेटियों को विशेष अभियान चलाकर स्कूलों से जोड़ने पर जोर दिया, वहीं ड्रग्स से संबंधित मामलों की बढ़ोतरी पर इसकी रोकथाम के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही।

सीएम ने समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की कई योजनाएं धरातल पर उतरी है, वहीं कई योजनाओं की रफ्तार में कमी है। उन्होंने पदाधिकारियों को हर हाल में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए लाभुकों को लाभ देने की बात कही। चाईबासा में दो जिलों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि ड्रॉपआउट बेटियों को विशेष अभियान चलाकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दें। साथ ही कहा कि इन बेटियों को स्कूलों से जोड़ने का काम करें।

वहीं, प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रत्येक स्तर पर सरकार द्वारा बच्चों और युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में जरूरी सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना सरकार का संकल्प है। कहा कि लोगों की मांग के अनुसार उन्हें पशुधन से जोड़ने का काम करें। इससे संगठित उत्पाद को बाजार भी उपलब्ध होगा और राज्य के हमारे मेहनती किसानों की आय में बढ़ोतरी भी होगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि ड्रग्स से संबंधित मामलों में बढ़ोतरी की जानकारी मिली है।

उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी इसकी रोकथाम को लेकर सख्ती से कार्रवाई करें। साथ ही कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। वहीं, समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है। राज्य में पदाधिकारियों की दक्षता में कोई नहीं है। लोगों की मदद के लिए आप सभी पदाधिकारी पूरे जोश और संवेदनशीलता के साथ काम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसबों को जो जिम्मेवारी मिली है, तो उसे स्वीकार कर काम करना है। साथ ही लोगों की आजीविका, उनके जीवन यापन को लेकर भी कार्य करना है। कहा कि वृद्ध, दिव्यांग, महिला, नौजवान कैसे अपने आप को आगे बढ़ा पाएं। इस पर सरकार की चिंताएं रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकार की योजनाओं की प्रगति को जाना। सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों की स्थिति के बारे में पदाधिकारियों से विस्तार से जाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+