अब तक करीब 55 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद, कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा आवक: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में इस बार धान की खरीद सुचारू रूप से हो रही है जो कि काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि इसमें विभागीय अधिकारियों और किसानों के सहयोग की विशेष भूमिका रही है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को यहां अपने कार्यालय में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में धान की फसल से संबंधित जिला वाइज आवक, खरीद, पेमेंट आदि के बारे में विस्तार से समीक्षा की।

So far about 55 lakh metric tonnes of paddy has been procured, maximum arrival in Kurukshetra: Deputy Chief Minister Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बैठक में जानकारी दी गई कि 'खरीफ खरीद सीजन 2022-23' में धान खरीद हेतु 210 मंडियां खोली गई जिनमें एक नवंबर 2022 तक 55,10,156 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 50 प्रतिशत, हैफेड ने 30 प्रतिशत, भारतीय खाद्य निगम ने पांच प्रतिशत तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन ने 15 प्रतिशत धान की खरीद की है। जहां तक जिला वाइज धान की खरीद की बात है, इसमें उक्त एजेंसियों ने सबसे अधिक धान कुरुक्षेत्र जिला में 11,75,378 मीट्रिक टन और दूसरे नंबर पर करनाल जिला में 10,85,575 मीट्रिक टन की खरीद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+