स्कूल प्रमुखों से बोले सिसोदिया- सिलेबस पूरा करने की ना हो जल्दबाजी, बच्चों को दें अच्छी शिक्षा

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के स्कूलों में नए अकैडमिक सेशन के लिए पढ़ाई की रणनीति तय करने के लिए उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को दिल्ली सरकार के स्कूलों के स्कूल प्रमुखों के साथ बातचीत की और उनके सुझाव लिए। गुरुवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई इस बातचीत में दिल्ली सरकार के 800 से अधिक स्कूल के स्कूल प्रमुखों ने भाग लिया।

Sisodia

'सरकार उपलब्ध करवाएगी पैसा'
इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया कि सभी स्कूल प्रमुख अपने स्कूल में स्कूल की बिल्डिंग, साफ-सफाई, क्लासरूम की सुन्दरता, माहौल और बच्चों की पढ़ाई के स्तर को लेकर न्यूनतम बेंचमार्क तैयार करें। ये सुनिश्चित करना है कि पढ़ाई के स्तर में एक भी बच्चा उस बेसलाइन से नीचे न हो। सरकार स्कूलों को हर जरूरी सुविधाएं और पैसा उपलब्ध करवाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी समय-समय पर स्कूल जाकर समीक्षा भी करेंगे।

'सिलेबस पूरा करने की जल्दबाजी न दिखाएं'
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन बुनियाद की क्लासेज हाल ही में समाप्त हुई हैं और इसमें स्कूलों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन हमें भविष्य की रणनीतियों के बारे में सोचने की जरूरत है, ताकि महामारी के कारण जो लर्निंग गैप आया है उसे खत्म किया जा सके। स्कूल खुलने के बाद सिलेबस को पूरा करने की कोई जल्दी न हो बल्कि बच्चों में व्यवहारिक समझ विकसित करने पर काम किया जाए। सिसोदिया ने कहा कि बहुत से स्कूल प्रमुख में अपने स्कूल की बेहतरी के लिए जुनून है और ऐसा जुनून हमारे सभी स्कूल प्रमुखों के अंदर होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+