'सिफत कौर ने पंजाब का नाम रोशन किया', Asian Games में स्वर्ण पदक जीतने पर मंत्री गुरमीत सिंह ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक विजेता सिफत कौर समरा को पंजाब समेत पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं। ऐसे में समरा को बधाई देने शनिवार को कैबिनेट मंत्री मीत हेयर उनके आवास पहुंचे। सिफत से मिलकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह फरीदकोट ही नहीं भी भारतीयों और पंजाबियों के लिए भी गर्व की बात है कि पंजाब की बेटी सिफत कौर समरा ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। मंत्री ने कहा की सिफत के वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। वहीं सीएम भगवंत सिंह मान ने भी सिफत कौर समरा के साथ उनके माता-पिता को भी बधाई दी है।

सिफत कौर के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कहा कि समरा से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसे पंजाबी लड़कियों को एक नई दिशा मिलेगा। मंत्री ने भारत के मेडल जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एशियन गेम्स में अब तक 8 गोल्ड मेडल पंजाब के नाम आ चुके हैं। ये सिलसिला थमने वाला नहीं है, आगे भी जारी रहेगा।

Gurmeet Singh congratulates Sifat

सिफत से मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री ने एक्स पर लिखा, "गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली हमारे पंजाब की बेटी सिफत समरा के फरीदकोट स्थित आवास पर जाकर मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान ने गौरवान्वित निशानेबाज को बधाई दी। और हांग्जो एशियाई खेलों में एक रजत पदक। हमें अपने खेल सितारों पर गर्व है जिन्होंने पंजाब का नाम रोशन किया।"

बता दें कि एशियन गेम्स में पंजाब के 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने 31 मेडल जीते हैं। मंत्री ने कहा कि 31 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों और आगे के विजेता खिलाड़ियों को पंजाब सरकार द्वारा सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलवा विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। CM भगवंत सिंह मानके नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले प्रत्येक एथलीट को तैयारी के लिए 8 लाख रुपए की राशि दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+