हिमाचल प्रदेश: मंडी में कांग्रेस को झटका, AAP में शामिल होंगे पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा
मंडी में छह अप्रैल को होने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा यात्रा से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।
शिमला, 4 अप्रैल। मंडी में छह अप्रैल को होने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा यात्रा से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मंडी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव दीपक शर्मा ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। मंगलवार को वह अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

दीपक शर्मा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के सिपहसालार थे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडी जिला में संघचालक रह चुके पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बीआर कौंडल भी समर्थक सहित आप में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: सीमा विवाद: LAC पर आज 14वीं कोर कमांडर स्तर की वार्ता करेंगे भारत और चीन
छह अप्रैल की रैली से पहले आप ने काफी उथल पुथल मचा दी है। छह अप्रैल को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रोड शो व रैली करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications