रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा, CM मान के साथ इन लोगों ने की शिरकत
रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ इन शख्सियतों ने शिरकत की।

आज देशभर में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जालंधर में भी श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा जी के नेतृत्व में श्री राम चौक से आज रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही है।
इस मौके पर श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित किए गए खास कार्यक्रम में पंजाब के सी.एम. भगवंत मान पहुंचे हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, ब्रह्म महिंद्रा, हरभजन सिंह ई.टी.ओ सहित प्रताप सिंह बाजवा, सुखबीर बादल, राजिंदर कौर भट्ठल, भाजपा नेता तरुण चुघ सहित अन्य कई शख्सियतों द्वारा शिरकत की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- हिरासत में लिए गए 360 लोगों में से 348 को सीएम भगवंत मान ने किया रिहा












Click it and Unblock the Notifications