ओडिशा में स्कूली बच्चों को आपातकालीन बचाव की ट्रेनिंग दी जाएगी, शुरू होगा अभियान
ओडिशा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इमरजेंसी में कैसे बचाव किया जाए इसकी ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। सरकारी स्कूलों के छात्रों को राज्य सरकार के नए 'School Vulnerability Reduction Programme' के तहत आपातकालीन बचाव संबंधी ट्रेनिंग दी जाएगी।

स्कूल सुरक्षा नीति दिशानिर्देशों को बढ़ाने और स्कूली बच्चों के लिए एक सुरक्षित सीखने का माहौल बनाने के उद्देश्य ये प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग के अंतर्गत छात्रों को भूकंप और आग जैसी घटनाओं के दौरान प्राथमिक चिकित्सा, आपदा सुरक्षा और अस्तित्व तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
स्कूल के बच्चों के लिए शुरू किए जा रहे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को 135 स्कूलों में लागू किया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए इस सप्ताह सभी जिला कलेक्टरों को लिखे एक पत्र में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) के एमडी ज्ञान दास ने सूचित किया है। ये सभी 135 स्कूलों में से 120 स्कूल और जन शिक्षा विभाग के अंतर्गत हैं और बाकी 15 एसटी और एससी विकास विभाग के अंतर्गत हैं।
छात्रों से पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूलों में एगिजट मैप साइनेज लगाए जाएंगे और आपदा सुरक्षा और अस्तित्व पर दीवार पेंटिंग की जाएगी। कक्षा-वार, छात्रों को अग्नि सुरक्षा और निकासी के अलावा भूकंप सुरक्षा और निकासी की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके तहत प्राथमिक चिकित्सा और बचाव के इमरजेंसी टेकनिक की भी ट्रेनिंग दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications