पार्टी में कोई मतभेद नहीं, सचिन पायलट ने कहा- मिलकर लड़ेंगे चुनाव
Sachin Pilot: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर चर्चा छिड़ गई है। इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है। सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत और उनके बीच प्यार और मोहब्बत एक मिसाल बन चुका है। इस से विरोधी डर हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन पायलट ने आगे कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे। ईआरसीपी जनजागरण अभियान में सचिन पायलट ने कहा, आपस में कोई मनमुटाव है तो उसे भूल जाओ, जिस तरह राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोली है उसी तरह हमें भी मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

उन्होंने कहा कि एकजुट होकर हम चुनाव लड़ेंगे। पायलट बोले भाजपा के लोग है घबराए हुए ओर चिंतित है। पायलट ने कहा कि इस जिले से मुझे आपका सांसद रहने का सौभाग्य मिला है। केंद्र की सरकार ईआरसीपी में भेदभाव कर रही है। केंद्र के मंत्रियों ने कहा था ईआरसीपी को हम राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएंगे, आज प्रदेश के 25 के 25 सांसद भाजपा के हैं।
लेकिन, केंद्र सरकार हमारे किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम डीपीआर में कई वंचित गांवों को भी शामिल करवाएंगे। पायलट ने कहा कि राजस्थान में बदलाव की परिपाटी को है बदलना है। दौसा से मैं पहली बार 26 साल की उम्र में सांसद बनकर आया था। उस चुनाव में सोनिया गांधी विशेष रूप से आशीर्वाद देने यहां आई थी।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan News: सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी के सिकराय आगमन पर किया अभिनंदन, जानिए क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम












Click it and Unblock the Notifications