'दोनों तेलुगू राज्यों का विकास करेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव'
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी थोटा चंद्रशेखर ने कहा, 'टीडीपी और वाईएसआरसी जाति आधारित पार्टियां हैं। बीजेपी एक धार्मिक पार्टी है। इन पार्टियों के अपने जाति और धार्मिक हित हैं। केसीआर एक फाइटर हैं।''

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी थोटा चंद्रशेखर ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव दोनों तेलुगु राज्यों का विकास करेंगे। पूर्व टीडीपी मंत्री रवेला किशोर बाबू, पूर्व आईआरटीएस अधिकारी, चिंताला परधासारधि और कई अन्य लोग सोमवार को हैदराबाद में केसीआर की उपस्थिति में चंद्रशेखर के साथ बीआरएस में शामिल हुए। चंद्रशेखर को बीआरएस की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
कापू वर्ग के नेता चंद्रशेखर की कापू बुद्धिजीवियों के बीच काफी पकड़ है। चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दल विभाजन के बाद राज्य का विकास करने में विफल रहे हैं, लेकिन बीआरएस प्रमुख केसीआर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के लिए काम करेंगे।
चंद्रशेखर ने कहा, 'टीडीपी और वाईएसआरसी जाति आधारित पार्टियां हैं। बीजेपी एक धार्मिक पार्टी है। इन पार्टियों के अपने जाति और धार्मिक हित हैं। केसीआर एक फाइटर हैं। उन्होंने पहले अपने क्षेत्र के लिए लड़ाई लड़ी और मुकाम हासिल किया। वह अब तेलुगू लोगों के लिए प्राथमिकता पर लड़ेगे और दूसरे राज्यों में पहुंचेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications