सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगी सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी, दिल्ली सरकार का ऐलान
रीअसाइनमेंट सर्जरी करने के लिए अब निजी अस्पतालों का मुंह नहीं देखना होगा। निजी अस्पतालों में सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी कराने के लिए 10-15 लाख रुपए खर्च आता है। अधिकांश ट्रांसजेंडर इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं कर सकते। पर अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी मुफ्त होने से ट्रांसजेंडरों में खुशी की लहर है। इस नई सुविधा की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दी है।

स्वाति मालीवाल के हस्तक्षेप पर हुआ ऐक्शन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के हस्तक्षेप पर, स्वास्थ्य विभाग दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को एक सर्कुलर भेजा है कि, अगर उनके पास 'बर्न एंड प्लास्टिक वार्ड' और एक प्लास्टिक सर्जन है, तो वे मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी प्रदान करें।
बड़ी उपलब्धि - दिल्ली महिला आयोग
दिल्ली महिला आयोग ने इसे एक बड़ी उपलब्धि करार दिया। आयोग ने कहा कि, राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की कमी होने से ट्रांसजेंडरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पर अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा।
पहले एक ही अस्पताल में शुरू किया था
आयोग ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी के संदर्भ में नोटिस जारी की थी। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इस पर ऐक्शन लिया। और दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक विभाग में मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी (एसआरएस) की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications