बजट में ग्रामीण आवासों पर ओडिशा की वास्तविक मांगों की उपेक्षा की गई- नवीन पटनायक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय बजट 2022-23 पर अपनी प्रतिक्रिया में देते हुए कहा कि इस बजट में ग्रामीण आवास पर ओडिशा की वास्तविक मांगों की उपेक्षा की गई, जबकि अन्य राज्यों के साथ ऐसा नहीं हुआ।
भुवनेश्वर, 2 फरवरी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय बजट 2022-23 पर अपनी प्रतिक्रिया में देते हुए कहा कि इस बजट में ग्रामीण आवास पर ओडिशा की वास्तविक मांगों की उपेक्षा की गई, जबकि अन्य राज्यों के साथ ऐसा नहीं हुआ। टीवी पर दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन और PMAY योजना के लिए बजट बढ़ाना एक सराहनीय कदम है, लेकिन लोग इस बात से हैरान है कि ग्रामीण आवास पर ओडिशा की वास्तविक मांगों की इस बजट में उपेक्षा की गई जबकि अन्य राज्यों के साथ ऐसा नहीं हुआ। मुझे उम्मीद है कि केंद्र ओडिशा के गरीबों और आदिवासियों के साथ हुए इस अन्याय को सुधारेगा।

उन्होंने कहा कि ओडिशा देख का एकमात्र ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक आपदाओं से सबसे ज्यादा और नियमित तौर पर प्रभावित होता है। ओडिशा के गरीब और आदिवासियों को घर मुहैया कराने की की हमारी बार-बार की मांग की इस बजट में उपेक्षा की गई।
यह भी पढ़ें: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद हुई हार्ट सर्जरी, फैंस कर रहे दुआ
उन्होंने कहा कि बजट में प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के विकास पर ज्यादा फोकस रखा गया जिसका भविष्य में सकारात्म प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा में प्रस्तावित प्रौद्योगिकी आधारित विकास से इस महामारी की स्थिति में देश को काफी हद तक मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications