मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद हुई हार्ट सर्जरी, फैंस कर रहे दुआ

मशहूर कॉमेडियन-ऐक्टर सुनील ग्रोवर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई, 2 फरवरी। मशहूर कॉमेडियन-ऐक्टर सुनील ग्रोवर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनरी हार्ट सर्जरी की गई है। कपिल शर्मा शो में कभी गुत्थी तो कभी डॉक्टर गुलाठी के किरदार में लोगों को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर लंबे समय से हार्ट की समस्या से जूझ रहे थे, इसके बाद भी वह अपनी वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त रहे और पूरी शूटिंग खत्म करने के बाद अस्पताल में आकर भर्ती हो गए।

सुनील को अचानक क्यों करानी पड़ी हार्ट सर्जरी

सुनील को अचानक क्यों करानी पड़ी हार्ट सर्जरी

खबर के मुताबिक सुनील ग्रोवर की दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे. यदि समय रहते उनकी सर्जरी न होती तो उन्हें दिला का दौरा पड़ने का खतरा था। इसलिए सुनील ने सर्जरी कराने का फैसला लिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सर्जरी के बाद सुनील बेहतर रिस्पॉन्स कर रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रशान ने इससे ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

तबीयत खराब थी फिर भी करते रहे शूटिंग

तबीयत खराब थी फिर भी करते रहे शूटिंग

खबरों के मुताबिक तबीयत खराब होने के बाद भी सुनील ग्रोवर पुणे में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग पूरी होने के बाद वह चुपचाप अपना इलाज कराने के लिए निकल गए। सुनील ग्रोवर आखिरी बार 'सनफ्लॉवर' वेब सीरीज में दिखाई दिए थे, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले सुनील सैफ अली खान के साथ तांडव नाम की सीरीज में दिखाई दिए थे, जिसमें सुनील की सीरियस एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। इससे पहले सुनील गजनी, देव डी, कॉफी विद डी और भारत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। टीवी पर उनका आखिरी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान था।

फैंस कर रहे सुनील के जल्द ठीक होने की दुआएं

फैंस कर रहे सुनील के जल्द ठीक होने की दुआएं

जैसे ही सोशल मीडिया पर सुनील की हार्ट सर्जरी की खबर फैली, उनके चाहने वालों में अफरा तफरी मच गई। सुनील के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट कर कहा- भगवान आपको जल्द ठीक कर दे, लव यू सुनील सर। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- लोगों को हंसाने वाला खुद इतना दुख में। वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा- वह खुद एक हर्ट सर्जन हैं, उन्हें कुछ नहीं होगा, वे जल्द ठीक हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+