पंजाब: राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह ने ऐलान, ITI छात्रों को मुहैया करवाएंगे औद्योगिक किट्स

चंडीगढ़: AAP के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह ने पंजाब के युवाओं के कल्याण व तरक्की हेतु इस साल ग्रेजुएशन करने वाले पंजाब के सभी आईटीआई छात्रों को औद्योगिक किट्स मुहैया करवाने का ऐलान किया है। विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में अलग-अलग आईटीआई से पास होने वाले सभी छात्रों को फ्री टूल किट्स मुहैया करवाने हेतु उनकी एनजीओ सन फाउंडेशन द्वारा हैंड टूल्स उत्पादन में अग्रणी, जगदीश सिंह सिंघल द्वारा स्थापित ईस्टमैन कास्ट एंड फोर्ज लिमिटेड के सहयोग से काम कर रही है।

mp vikramjit singh

उन्होंने कहा कि यह किट्स आईटीआई से ग्रेजुएशन हासिल करने के बाद छात्रों की नौकरियां हासिल करने और स्वरोजगार प्राप्त करने में मदद करेंगे। इस योजना से पंजाब भर में 15000 से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे। यह युवाओं के लिए दिवाली का उपहार है, जिनके अच्छे भविष्य की हम कामना करते हैं।

विक्रमजीत ने कहा कि हम पंजाब के हर युवा को हुनर मुहैया करवाने और रोजगार देने के लिए वचनबद्ध हैं। पंजाब में सभी आईटीआईज को स्थानीय उद्योगों और मॉडल करियर सेंटरों के साथ जोड़ा जाएगा और उनकी एनजीओ सन फाउंडेशन सीआईआई, फिको, सीआईसीयू, पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स आदि के सहयोग से प्लेसमेंट सेल स्थापित करेगी।

इस अवसर पर ईस्टमैन से रीमा सिंघल और मीनाक्षी जैन, फिको के अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार और टाटा पावर से अपूर्वा गुप्ता मौजूद रहे। साहनी ने इस प्रयास में शेखर सिंघल और विजय बांसल के योगदान का भी जिक्र किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+