AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने गरीब मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में 10 लाख रुपये का दिया योगदान
राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने गरीब मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। अस्पताल ने उनका आभार प्रकट किया है।

दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की मैनेजिंग सोसाइटी के वाइस प्रेसिडेंट और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने अस्पताल को गरीब मरीजों के उपचार के लिए 10 लाख रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करना नागरिकों का एक बुनियादी अधिकार है और डीएमसीएच ने लुधियाना और पंजाब के लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में जबरदस्त योगदान दिया है और उनका योगदान उस दिशा में एक कदम है।
अस्पताल की मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता ने संजीव अरोड़ा को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह दान समाज के सभी वर्गों से आने वाले लोगों को रियायती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डीएमसीएच के प्रयासों को बढ़ाएगा।
इस अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा, बिपिन गुप्ता के अलावा कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, दयानंद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संदीप पुरी, वाइस प्रिंसिपल डॉ. जीएस वांडर चिकित्सा अधीक्षक- डॉ संदीप शर्मा, डॉ बिशव मोहन तथा डीन एकेडमिक डॉ संदीप कौशल उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कल करेंगे जालंधर दौरा












Click it and Unblock the Notifications