Rajsthan: तनोट माता के दर पर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत, टेका मत्था
जयपुर, 25 सितंबर। राजस्थान के सीएमअशोक गहलोत जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन किए, बताया जाता है की अशोक गहलोत की तनोट माता में गहरी आस्था है। मुख्यमंत्री गहलोत के साथ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रताप सिंह खाचरियावास भी जैसलमेर पहुंचे है, जिसके कई मायने निकले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, विधायक रूपा राम, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला व कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा की, "जैसलमेर में श्री तनोट राय मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर तनोट माता से सभी की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पीसीसी अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी साथ रहे।"
बता दें की अशोक गहलोत के साथ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास की मौजूदगी के मायने इसलिए महत्वपूर्ण है कि इस समय सीएम के साथ दो मुख्यमंत्री भी बनाने की चर्चा जोरों पर है।












Click it and Unblock the Notifications