Rajasthan: अम्बाबाड़ी एलिवेटेड रोड का काम अंतिम दौर में,गहलोत सरकार की वजह से होगा लाखों का फायदा
विधानसभा चुनाव से पहले अम्बाबाड़ी क्षेत्र को एलिवेटेड रोड का तोहफा मिल सकता है, जहां निर्माण कार्य बड़ी ही तेजी से चल रहा है।

Rajasthan: झोटवाड़ा-सीकर रोड और अम्बाबाड़ी को जोड़ने वा़ली एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अगस्त में पूरा हो जाएगा। हालांकि, अभी जेडीए जून में काम पूरा करने का दावा कर रहा है। जेडीए अधिकारियों की मानें तो अब तक 80 फीसदी काम हो चुका है। शेष 20% काम जून के पहले सप्ताह में पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
निवारू रोड से खातीपुरा की ओर आने वाले वाहन पुरानी पुलिया के नीचे से आ जा सकेंगे। अभी यहां दो से पांच मीटर की सड़क है। इसको जेडीए चौड़ा कर 7.5-7.5 मीटर का बनाएगा। आपको बता दें कि राजस्थान सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है और इसी वजह से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य युद्द स्तर पर चल रहा है।
बदली नजर आएगी यातायात व्यवस्था
कालवाड़ रोड से आने वाले वाहन पंचायत समिति के सामने से एलिवेटेड रोड पर चढ़ेंगे। एक लेन सीकर रोड के लिए चौमूं पुलिया के पास उतारी जाएगी और बाकी एलिवेटेड रोड की दो लेन अम्बाबाड़ी तिराहे से आगे पेट्रोल पम्प के पास जाकर उतरेगी। सीकर रोड से आने वाला ट्रैफिक पुरानी पुलिया से आएगा। इसके डिवाइडर को हटा दिया जाएगा। इससे यह पुलिया 13 मीटर तक चौड़ी हो जाएगी।
एक लेन का निर्माण कार्य शुरू
लता सर्कल से होते हुए वाहन कालवाड़ रोड की ओर जा सकेंगे। खातीपुरा की ओर से जाने वाले ट्रैफिक को एलिवेटेड रोड पर चढ़ाने के लिए एक लेन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इसी तरह निवारू रोड से आने वाली रोड को एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications