Rajasthan: गहलोत सरकार हर सोमवार को शिवालयों में कराएगी रुद्राभिषेक
Rajasthan: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अब श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कराएगी। देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले सभी शिवालयों और प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भी विभाग की ओर से रुद्राभिषेक करवाया जाएगा। देवस्थान विभाग मंत्री शकुंतला रावत ने दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप प्रदेश में विभाग के अधीन शिव मंदिरों में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं, उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों में यह अनुष्ठान होगा उनकी सूची बना ली गई है।
इन मंदिरों में है तैयारी
शकुंतला रावत ने कहा कि प्रदेश के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी जरूरत के अनुसार रुद्राभिषेक के लिए विभाग की ओर से पूर्ण मदद उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि शास्त्रानुसार और विधि विधान से यह आयोजन किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि श्रावण मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है एवं इस आयोजन के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि विभाग के जरिए अन्य प्रदेशों में महत्वपूर्ण शिवालयों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
सोमवती अमावस्या
देवस्थान विभाग मंत्री ने बताया कि जयपुर के चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री प्रतापेश्वर में सोमवती अमावस्या पर विभाग की ओर से भव्य आयोजन किया जाएगा. जयपुर में प्रमुख रूप से मंदिर श्री रामेश्वर जी आमेर, मंदिर श्री प्रतापेश्वर जी चांदनी चौक, मंदिर श्री रामेश्वर जी पुराना घाट, मंदिर श्री चंद्रेश्वर जी सिरहड्योढी बाजार में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications