Rajasthan: सालासर में होगा कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, CM अशोक गहलोत होंगे शामिल
Rajasthan: कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चूरु जिले के प्रसिद्ध सालासर धाम में 1 और 2 जुलाई को होगा. प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के राजस्थान के विधायक, राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा सहित कांग्रेस के केंद्र के नेता भी शामिल होंगे। सीकर में दौरे पर आई प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत ने यह जानकारी दी. शकुंतला रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निवास पर भी गई. जहां पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला भी मोजूद रही. इसके बाद शकुंतला रावत सालासर के लिए रवाना हो गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी होंगे शामिल
प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि 1 और 2 जुलाई को शेखावाटी को देवों की भूमि के रूप में जाना जाता है. ऐसे में यहां सभी देव दर्शन भी करेंगे. इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर भी होगा जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शामिल होंगे. इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
राज्य सरकार की जो योजनाएं और महंगाई राहत कैंप के जरिए राजस्थान में एक मेले जैसा माहौल बना है. यहां हर ग्राम पंचायत लेवल पर जो कैंप लगे हैं उनमें लोगों के सारे काम हो रहे हैं. चाहे रास्ते काटने का मैटर हो, देने का हो या फिर वृद्धावस्था पेंशन का. सारे काम मौके पर हो रहे हैं.
इस माहौल के जरिए राजस्थान में गांव गांव और ढाणी- ढाणी में सरकार का प्रचार हो रहा है. इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए. इसी को लेकर प्रशिक्षण शिविर में चर्चा होगी. प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के केंद्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं. जिसका निर्णय पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के अन्य पदाधिकारी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications