Rajasthan: CM गहलोत ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर CM अशोक गहलोत ने ट्वीट कर पीएम को बधाई दी है। CM गहलोत ने ट्वीट में लिखा- 'देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी व सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।'

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर से उनको शुभकामना संदेश मिल रहे हैं, कई विपक्षी राजनेताओं ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बने विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं ने भी पीएम को शुभकामनाएं दी. बर्थडे विश करने वालों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खर्गे जेडीयू नेता नीतीश कुमार, एनसीपी नेता शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी समेत तमाम नेता शामिल हैं।
INDIA गठबंधन से सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम को बर्थड़े विश किया. पीएम मोदी के सबसे बड़े आलोचक राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 17, 2023
ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी व सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications