Rajasthan Budget: 10 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश करेंगे CM अशोक गहलोत
आपको बता दें कि अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम होने के साथ साथ वित्त विभाग भी संभालते हैं इसलिए वे ही राजस्थान का बजट पेश करेंगे।

Rajasthan : राजस्थान सीएम अशोक गहलोत 10 फरवरी को राजस्थान विधानसभा में अपना पांचवां और इस सरकार का अंतिम बजट पेश करेंगे। बजट 11 बजे पेश किया जाएगा। विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की गुरूवार को सदन में बैठक हुई। बैठक में 16 फरवरी तक की कार्यवाही तय हुई। बैठक के बाद उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने समिति का प्रतिवेदन रखा। इसके तहत 10 को बजट रखा जाएगा। 11 और 12 फरवरी को सदन की बैठक नहीं होगी। 13 से 15 फरवरी तक बजट पर बहस होगी। सीएम गहलोत 16 फरवरी को बजट बहस का जवाब देंगे।
राजस्थान का बजट 10 फरवरी को
बता दें कि अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम होने के साथ साथ वित्त विभाग भी संभालते हैं इसलिए वे ही राजस्थान का बजट पेश करेंगे।सीएम गहलोत कई मौकों पर कह चुके हैं कि राजस्थान का आगामी बजट युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित होगा।
तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ मिलना है स्मार्टफोन
सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में कहा है कि महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना बंद नहीं की है, यह अंडर प्रोसेस है। बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने विधानसभा में कहा- राजस्थान सरकार ने 2022 के बजट में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसमें लगभग एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ मुफ्त स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। कल्ला ने कहा कि मुफ्त स्मार्टफोन योजना के लिए बजट में पहले 1200 करोड़ और फिर 3400 करोड़ का प्रावधान किया गया। अभी भी 2600 करोड़ का बजट प्रावधान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में सेमी कंडक्टर चिप की कमी है और केन्द्र सरकार ने भी बजट में करों को लेकर कुछ बदलाव किए है। इसलिए इस प्रक्रिया में देरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications